रिपोर्ट-राहुल पाण्डेय
मऊ। चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश भानुचंद्र गोस्वामी के निर्देश पर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के पर्यवेक्षण में व मुख्य राजस्व अधिकारी लवकुश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत रकौली में जनचौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में उपस्थित लोगों की समस्याओं को अधिकारियों द्वारा गंभीरता पूर्वक सुना गया व निस्तारण के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी लवकुश त्रिपाठी ने लोगों को चकबंदी की मूल भावना से अवगत कराया तथा निष्पक्ष रूप से चकबंदी को पूर्ण करने का लोगों को भरोसा दिलाया। साथ लोगों से चकबंदी प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील किया। ग्रामीणों ने भी अधिकारियों से अपनी समस्याओं को अवगत कराया जिसको उप संचालक चकबंदी ने गंभीरता से लेते हुए चकबंदी अधिकारी राकेश सिंह को लोगों की समस्याओं को रजिस्टर में अंकित कर नियमानुसार निस्तारण के लिए निर्देशित किया। बैठक में उप संचालक चकबन्दी लवकुश कुमार त्रिपाठी, चकबंदी अधिकारी राकेश सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी, लेखपाल मनोज यादव, ग्राम प्रधान सुनीता यादव, रोजगार सेवक उमेश यादव, चकबंदी समिति के सदस्य अविनाश पांडेय सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
