रिपोर्ट : बी के सिंह
खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 10.10.2024 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा मोहम्मदी रोड ग्राम साहबगंज के पास 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ अभियुक्त नवीन कुमार भास्कर पुत्र स्व0 शैलेन्द्र राम निवासी ग्राम ढेबर पोस्ट मछौटा जनपद सिवान राज्य बिहार व आज दिनांक 11.10.2024 को गोला – मोहम्मदी रोड 16 नम्बर चौराहे के पास अभियुक्त फजलु पुत्र हबीबुल रहमान निवासी मो0 देवी स्थान कस्वा व थाना मोहम्मदी जनपद खीरी को 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।




