रिपोर्ट : विद्यानंद
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया जनपद के पुलिस प्रशासन द्वारा फरार चल रहे वांचित अपराधी वीरेंद्र सिंह उर्फ सुरेश बहादुर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया जिसकी जानकारी शुक्रवार को पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति की माध्यम से दी है पुलिस ने बताया कि जनपद बलिया में फरार चल रहे वांचित फरार अभियुक्तों पर चल रहे विशेष अभियान के क्रम में लंबे समय से फरार वांचिन अपराधी वीरेंद्र सिंह उर्फ सुरेश बहादुर सिंह पुत्र स्वर्गीय रामविलास सिंह निवासी पियरिया थाना फेफना जनपद बलिया वर्तमान पता हरपुर नई बस्ती थाना कोतवाली पर ₹25000 हजार इनाम राशि की घोषणा की गई पुलिस ने बताया है की सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखते हुए उन्हें एस.पी द्वारा पुरस्कार की राशि प्रदान की जाएगी।



