रिपोर्ट : मोनिका राय
मऊ। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर निवासिनी विवाहिताः को उसके ससुराल के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं घर से निकाल देने को लेकर विवाहिता ने रविवार को प्रातः पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 498, 323, 504, 506 एवं दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहित निशा चौरसिया पुत्री राम नारायण चौरसिया निवासी वलीदपुर थाना मोहम्मदाबाद गोहना मऊ की शादी वर्ष 2020 में रसड़ा बलिया में अर्जुन पुत्र शंकर चौरसिया के साथ धूमधाम से हुई थी। लड़की के पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था, लेकिन शादी होने के कुछ साल बाद ससुराल के लोगों द्वारा हमेशा दान दहेज को लेकर बहु को प्रताड़ित करते एवं मारते पीटते थे। जिस पर विवाहित निशा चौरसिया ने पति, ससुर एवं दो ननद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।