मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भांवरकोल गांव निवासी सतपाल का आरोप है कि पिछले साल 29 सितंबर को अपने घर से मोहम्मदाबाद गोहाना की तरफ आ रहा था रास्ते में टौंस नदी बांध के पास आधा दर्जन लोगों ने उसे रोक कर मारा पीटा और असलहा निकाल कर उसे द्वारा न्यायालय में दाखिल मुकदमा न उठाने पर जान से मारने की धमकी दी आरोपियों की मारपीट से पीड़ित का हाथ टूट गया मोबाइल भी थोड़ दिए,
क्यों जाना पड़ा कोर्ट
पीड़ित भांवरकोल निवासी सतपाल का आरोप है की घटना से पुलिस को अवगत कराया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई जिलाधिकारी के आदेश पर मेडिकल हुआ तो फैक्चर होने की पुष्टि हुई पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर न्यायालय का शरण लिया न्यायालय ने घटना का संज्ञान लेकर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया न्यायालय के आदेश पर सोमवार को मनोज चौहान त्रिपुरारी पाठक अमरनाथ चौहान राजेंद्र चौहान ओम प्रकाश और प्रमोद शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है मारपीट और असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी देने की घटना में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है खबर लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी