खुद को बताया डीजीपी के चालक का भाई
मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ जनपद के घोसी कोतवाली अंतर्गत घोसी कोतवाली क्षेत्र के तराई डीह निवासी कोटेदार कपिल देव के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकता पंजीकृत कर लिया है कोतवाली पुलिस ने पीआरबी के सिपाहियों संघ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है,
क्या है मामला
ग्राम सभा तराई डीह में राशन लेने के दौरान कोटेदार कपिल देव व उपभोक्ता अभिषेक यादव के बीच कहां सुनी होने लगी अभिषेक ने पीआरबी 112 को कॉल कर दिया सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल सरजीत सिंह सिपाही पिंटू कुमार चालक अशोक उपाध्याय संघ मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने दोनों पक्षों को समझा बूझकर थाने जाने को कहा पीआरबी बैंन अभी घटनास्थल से 200 मीटर दूर पहुंची थी कि कपिल देव अपने पुत्र शुभम सन्ग मोटरसाइकिल से आया व बैन को ओभरटेक कर बाइक बन के सामने खड़ा कर दिया,
कोटेदार कपिल देव ने बैन के सामने गाड़ी खड़ा कर स्वयं को डीजीपी के चालक का भाई बताते हुए कहा की CO व SP की तो हिम्मत ही नहीं कि मेरे यहां आए अपशब्द कहते हुए उसने चालक व सिपाही सन्ग दुर्व्यवहार किया प्रधान आरक्षी ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दिया पुलिस ने कपिल देव को गिरफ्तार कर लिया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।