झारखंड। झारखंड विधानसभा में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के नामांकन के लिए राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झारखंड विधानसभा के प्रभारी और स्टार प्रचारक मुरली मनोहर पांडे रांची पहुंचे जहां प्रथम चरण के नामांकन के लिए तैयारी का श्री पांडे ने जायजा लेकर जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड में हम लगभग 33 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें हटिया विधानसभा से राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव आदर्श सिंह पार्टी के प्रत्याशी हैं और उनके नामांकन का भी जायजा लिया, साथ में जाम तारा से प्रत्याशी बालेश्वर मंडल का भी तैयारी का जायजा लिया। रांची विधानसभा से करनल डॉ राजेश कुमार जी प्रत्याशी हैं। प्रत्याशियों के साथ बैठक कर प्रथम चरण में कल होने वाले नामांकन का जायजा लिए साथ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श सिंह और जामताड़ा के विधानसभा प्रत्याशी बालेश्वर मंडल मौजूद रहे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झारखंड, विधानसभा के प्रभारी और स्टार प्रचारक मुरली मनोहर पांडे ने नामांकन की तैयारी का लिया जायजा
October 24, 2024
0
Tags
