रिपोर्ट : मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ जनपद के घोसी कोतवाली अंतर्गत एक गांव के नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण करने वाले मामले में 15 हजार के इनामियां आरोपी को घोसी कोतवाली पुलिस ने गुजरात के ओलपाड से गिरफ्तार किया है।
क्या है मामला :
घोसी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने घोसी कोतवाली में एक मुकदमा पंजीकृत कराया था कि 6 मार्च को सुबह 17 वर्षीय किशोरी को घर पर छोड़कर घास काटने के लिए खेत गई थी दोपहर घर वापस आने पर किशोरी घर नहीं थी बहुत खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल बाद में पता चला कि एक युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ भाग ले गया है
सितंबर में ही लड़की हो गई थी बरामद :
अपहृत किशोरी को सितंबर महीने में पुलिस टीम ने घोसी के एक गांव के पास से बरामद कर लिया था जबकि आरोपी फरार था मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी का लोकेशन गुजरात में ट्रेस किया।
आरोपी गुजरात के ओलपाड़ से गिरफ्तार :
पुलिस अधीक्षक मऊ के आदेश के बाद कोतवाली उप निरीक्षक जितेश कुमार ने आरक्षी संदीप सोनकर और उमानंद यादव के साथ गुजरात के सूरत जिले के किरण मेडिकल कॉलेज ओलपाड पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जहां गुजरात ओलपाड के सीजीएम द्वारा ट्रांसिट डिमांड के आदेश के बाद सोमवार को उसे मऊ जनपद लाया गया और जेल भेज दिया गया पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप निषाद निवासी बीबीपुर थाना कोतवाली घोसी बताया ट्रांजीट रिमांड मिलने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर घोसी कोतवाली पहुंची और जेल भेजा।