मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा दिनांक 02.10.2024 से दिनांक 16.10.2024 के दृष्टिगत दो पहिया वाहनों की हेलमेट (चालक एवं पीछे बैठी सवारी सहित), मोबाइल फोन, गलत दिशा में वाहन का संचालन करने के विरूद्ध वाहन चालकों को जागरूक किया गया एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के क्रम में प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान दो पहिया वाहनों की हेलमेट (घालक एवं पीछे बैठी सवारी सहित), मोबाइल फोन, गलत दिशा में संचालन के अभियोग में 142 वाहनों के प्रति चालान की कार्यवाही की गयी। साथ ही अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के साथ ट्रैक्टर के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें ट्रैक्टर सहित 06 वाहनों को सीज किया गया। उक्त आयोजन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन / प्रवर्तन) सुहेल अहमद एवं यात्रीकर अधिकारी, अरविन्द कुमार जैशल तथा प्रवर्तन सिपाहियों के साथ चेकिंग का कार्य सम्पादित किया गया।
