मुरली मनोहर पाण्डेय
मऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि बीडीएस दन्त शल्यक एवं ईएमओ इमरजेंसी मेडिकल आॅफिसर के पद हेतु साक्षात्कार दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को विकास भवन में आयोजित होना था। जिसे अपरिहार्य कारणों से साक्षात्कार की तिथि में संशोधन किया गया है। अब बीडीएस दन्त शल्यक का साक्षात्कार 24 एवं 25 अक्टूबर 2024 को तथा ईएमओ इमरजेंसी मेडिकल आॅफिसर का साक्षात्कार 26 अक्टूबर 2024 को विकास भवन में आयोजित होगा।