रिपोर्ट : राहुल पांडेय
मऊ। आज उप जिला अधिकारी सदर अशोक यादव ने विकास खंड परदहां के ग्राम पंचायत मनसड़ी में जन चौपाल का आयोजन कर वृद्धावस्था एवम् विधवा पेंशन के सत्यापन के साथ ही वरासत के मामलों का भी भौतिक सत्यापन किया। जन चौपाल के दौरान एक हैंडपंप खराब की शिकायत आई जिसे ठीक कराने के निर्देश उप जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। जन चौपाल के दौरान ही उप जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था पेंशन पाने वालों का सत्यापन किया। उक्त ग्राम सभा में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले कुल 124 में से 6 मृतक पाए गए ।इसी प्रकार विधवा पेंशन के कुल 24 प्रकरणों में 6 माह पूर्व दुर्गावती पत्नी तेज बहादुर की मृत्यु का प्रकरण सत्यापन के दौरान संज्ञान में आया। उप जिलाधिकारी ने वरासत के मामलों का भी भौतिक सत्यापन जन चौपाल के दौरान किया।