रिपोर्ट-विद्यानन्द
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सब्दलपुर गांव के फरही नाले में नहाते समय एक युवक डूब गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची भीमपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा गांव के मौजा बंजरिया निवासी मनीष कुमार चौहान पुत्र संजय चौहान 22 दोपहर में अपने गांव के कुछ बच्चों के साथ सब्दलपुर गांव के समीप फरही नाला पुलिया पर नहा रहा था इसी बीच वह अचानक गहरे पानी में चला गया, इससे वह डूबने लगा यह देख साथ में नहा रहे बच्चे भाग कर शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग जब मौके पर आए तो वह डूब चुका था लोगों के तलाश के बाद मनीष का पार्थिव शरीर मिला घटना की सूचना मिलती ही परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है इसके पूर्व में भी कई घटनाएं घट चुकी हैं।