रिपोर्ट : राहुल पांडेय
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ हलधरपुर थाना के जमालपुर बुलंद गांव में चोरों ने मंगलवार की देर रात सेंध लगाकर सोने व चांदी के आभूषण उड़ा दिए। पीड़ित मकान मालिक दीनानाथ राजभर ने बताया कि रात में घर के पीछे से चोर सेंध काट कर घुसे। अंदर रखे दो बक्से उठा ले गए। बक्से में दो सोने व चांदी केजेवरात सहित 15 हजार नकद थे सुबह जगने पर पता चला की चोरों ने घर के पीछे नकाब काट कर घर में घुस गए और कीमती सामानों को उठा के गए जिस की प्राथमिक सूचना हलधलपुर थाना को दे दिया गया है ।
हलालपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया कि दीनानाथ राजभर के घर रात में पीछे से कर सेंध काट कर घुस गए है और अंदर रख दो बॉक्स उठा ले गए हैं जिसकी चोरी की जांच की जा रही है जल्द ही मामला प्रकाश में आ जाएगा।