मुरली मनोहर पांडेय
अदरी। कोपागंज थाना के इंदारा गांव स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पीछे जवाहर नवोदय विद्यालय मार्ग पर बुधवार की सुबह सड़क किनारे एक महिला के बाल, खोपड़ी व खून से सनी बोरी मिलने से सनसनी फैल गई। सबसे पहले स्कूली छात्रों की नजर खोपड़ी पर पड़ी। फारेंसिक टीम को लेकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने खोपड़ी, बाल, प्लास्टिक की बोरी व रस्सी को अपने कब्जे में ले लिया। इंदारा-जवाहर नवोदय विद्यालय मार्ग पर बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे कुछ लड़के सड़क से जा रहे थे। सड़क के किनारे एक स्थान से बदबू आ रही थी तो लंड़कों का ध्यान उस तरफ गया। तभी उनकी नजर एक खोपड़ी पर पड़ी, जिसे देखकर वे चौंक गए। धीरे-धीरे यह बात जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष कोपागंज नवल किशोर सिंह भी दल-बल के साथ पहुंच गए। सड़क के किनारे एक खोपड़ी व नहर के किनारे महिला के लंबे-लंबे बाल व एक खून से लथपथ बोरी मिली। में बोरी किसी महिला का सिर कटा शव बांधकर कोई नहर में फेंक दिया हो और उसे जानवर खींच किसी ने कर बाहर निकाला हो। राहगीरों के मुताबिक उस स्थान पर हल्की बदबू आ रही थी।