रिपोर्ट-मोनिका राय
मऊ। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या-2577/तीस-3-2024, लखनऊ दिनांक 26 सितम्बर, 2024 द्वारा निर्धारित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (दिनांक 02.10.2024 से दिनांक 16.10.2024 तक) मनाये जाने के सम्बन्ध में परिवहन विभाग द्वारा मनाये गये सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के आयोजित कार्यक्रमों के अन्त में आज दिनांक 16.10.2024 को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दृष्टिगत समापन समारोह का आयोजन ए०आर०टी०ओ० कार्यालय मऊ में किया गया। उक्त समापन समारोह में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु जनसामान्य को जागरूक किया गया तथा समारोह में बताया गया कि मानवीय भूल के कारण रोड एक्सीडेन्ट होता है जबकि यातायात नियमों की जानकारी सबको है लेकिन हम सभी लोग यदि धैर्य से वाहन का संचालन करें तो एक्सीडेन्ट की स्थिति विल्कुल नहीं बनेगी। उक्त कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सुहेल अहमद एवं यातायत निरीक्षक श्याम शंकर पाण्डेय तथा बस/ट्रक एवं आटो यूनियन के पदाधिकारीगण व दयानिधि उपाध्याय तथा कार्यालय के प्रधान सहायक, महमूद अहमद, वरिष्ठ सहायक तारा सिंह चौहान व वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार पाण्डेय, आनन्द कुमार सिंह तथा डी०बी०ए० करुणानिधि राय एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण व प्रवर्तन सिपाही उपस्थित रहे।
