रिपोर्ट-मोनिका राय
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उ० प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड विपणन विकास सहायता के अन्तर्गत जनपद के तहसील/वि०क्षेत्रो पर एक दिवसीय जागरुकता शिविर आयोजन किया जाना है। जिसमें विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम मुख्य मंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्य मंत्री माटी कला रोजगार योजना अन्र्तगत उद्यम स्थापना हेतु इच्छुक प्रतिभागियों को बैंको के माध्यम से नियमानुसार वित्तीय सहायता / ऋण अनुदान आदि उपलब्ध कराया जायेगा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जायेगी, जनपद के समस्त तहसीलों एवं विकास खण्डों में अपना उद्योग स्थापित करने हेतु ऐसे बेरोजगार नवयुवक एवं नवयुतियाँ उद्यम स्थापना में रुचि रखने वाले व्यक्ति एवं आई०टी०आई० पॉलिटेक्निक उतीर्ण अभ्यर्थी अपना ऑनलाईन फार्म दिनांक 10/11/2024 तक वेबसाईट upkvib.gov.in पर कर सकते है, पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाईन फार्म ही सम्पादित किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय अन्धा मोड भीटी मऊ तथा दुरभाष संख्या 7408410764 9450510803 पर सम्पर्क कर सकते है। प्रतिभागियों जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा किया जायेगा।