रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। नगर व क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष श्बद्री प्रसाद मौर्य जी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बताया कि नगर में जल निकासी की भीषण समस्या को देखते हुए लगभग 4 से 5 किलोमीटर नाले का निर्माण जनहित में आवश्यक है, नगर में झुग्गी झोपड़ी डालकर रहने वाले गरीब पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ दिलाया जाए, नगर क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा अनुसार रोडवेज बस अड्डा बनाना जनहित में अति आवश्यक है, नगर पंचायत निघासन बनने के उपरांत भी अभी तक बिजली की सप्लाई ग्रामीण रोस्टर के अनुसार की जा रही है इसको परिवर्तित करके नगरीय क्षेत्र के अनुसार करना जनहित में अति आवश्यक है, ग्राम पंचायत लुधौरी में रानीगंज पुल से बैलहा तक पूर्व में बांध बना था परंतु इस वर्ष बरसात में उसको कुछ अराजक तत्वों ने काट दिया था जिससे नगर क्षेत्र के साथ साथ सैकड़ो गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे इस विकराल समस्या के समाधान हेतु क्षतिग्रस्त बांध का निर्माण कार्य कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है। उक्त समस्याओं गम्भीरता से सुनकर माननीय मुख्यमंत्री जी ने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।इस दौरान मेरे साथ मेरे बड़े सुपुत्र विनोद मौर्य व भतीजे विपिन मौर्य भी मौजूद रहे।
