रिपोर्ट : बी के सिंह
लखीमपुरखीरी। विकास खंड मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत इनायत चीफ के गांव अवधपुर में श्री राम लीला दशहरा मेला में मुख्य अतिथि धौरहरा सांसद आनन्द भदौरिया व विशिष्ट अतिथि सपा पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जहां इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संदीप कुमार वर्मा,मेला कमेटी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष डॉक्टर राम मूर्ति प्रजापति, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार प्रजापति, पूर्व प्रधान सर्बेश कुमार, पूर्व प्रधान राजेश पाल, नरेश पाल, घनश्याम प्रजापति, उमेश कुमार साहू, बीडीसी सुरेश गौतम सहित सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
