रिपोर्ट-प्रिंस प्रजापति
बलिया सिकंदरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर का निरीक्षण एसीएमओ डा. पद्मावती ने शुक्रवार की देर शाम किया। इस दौरान अस्पताल में कमियों को देख अधीक्षक से नाराजगी जताई। अचानक अस्पताल पहुंची एसीएमओ ने औचक निरीक्षण में गंदगी व दुर्व्यवस्था देखकर प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान डा. पद्मावती ने परिसर में फैली गंदगी और सभी वार्डों की बेतरतीब व्यवस्था, लेबर रूम की सफाई और स्वच्छता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। इमरजेंसी की सेवा 24 घंटे देने और चिकित्सकों से किसी भी दशा में बाहर की दवा न लिखने की बात कही।
