रिपोर्ट-राहुल पाण्डेय
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि उ०प्र० राज्य हज कमेटी लखनऊ द्वारा हज सत्र-2025 के चयनित हज यात्रियों का स्वास्थ परीक्षण कर निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने हेतु जनपद के सरकारी अस्पताल में सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट दिनांक 23 अक्टूबर 2024 तक राज्य हज कमेटी लखनऊ को उपलब्ध कराया जाना है। अतः जनपद मऊ के कुल 222 चयनित हज यात्रियों का सूचित किया जाता है कि वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर अपना स्वास्थ परीक्षण करा कर निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें।