रिपोर्ट: मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ जनपद के दोहरीघाट पुलिस की सक्रियता ने लाया रंग चोरी की बाइक के साथ दो अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार पिछले एक महीने से जनपद की विभिन्न थाना क्षेत्र में जहां बाइक चोर एक बार पुनः सक्रिय हो गए थे वहीं बाइक चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने धर दबोचा है चोरों ने गाड़ी चोरी का मामला शहर छोड़ कर अब बाईपास पर शुरू कर दिए हैं शहर में सीसीटीवी कैमरा पुलिस की सक्रियता को देखते हुए चोरों ने अपना थोर ठिकाना बदल दिया है इसी क्रम में रविवार की रात अहिरानी अंडरपास से दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया ।
मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना अंतर्गत दोहरीघाट पुलिस ने अहिरानी अंडरपास से दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया उप निरीक्षक शमशेर बहादुर वह हमराहियों द्वारा रात में संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी दो अंतर्जनपदीय बाइक चोर मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र से चोरी की दो बाइक को बेचने के लिए रात में गोरखपुर की तरफ जा रहे थे पुलिस ने दोनों को टार्च की रोशनी से रोकने का इशारा किया गया इस पर आरोपित हड़बड़ा कर बाइक मोड कर भागने का प्रयास करने लगे इस पर पुलिस टीम ने दोहरीघाट के कुशमा निवासी सुजीत यादव व मधुबन के छपरा भुसार निवासी पावेंद्र यादव की घेराबंदी कर गिरफ्तारी कर लिया।
