मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ में फर्जी एसओजी बनकर छीनैती और लूटपाट करने वालों अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं एक महीने के अंतर्गत एसओजी बनकर दो-दो घटनाओं को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने साहस का परिचय दिया है यह दीगर बात है कि दोनों फर्जी एसओजी को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है पहली घटना घोसी थाना क्षेत्र की थी जहां एक विधवा महिला को एसओजी प्रभारी बनकर हड़काने के मामले में इस गांव के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था जिनको पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया अभी यह मामला थमा भी नहीं था कि कोपागंज क्षेत्र के अदारी में मोहम्मद अली इंटर कॉलेज करीमाबाद अदारी मोड़ के पास पिछले दिन सुबह लगभग 11:00 अवैध वसूली कर रहे ₹60000 हजार छीनने वाले बोलेरो सवार दो फर्जी एसओजी को ग्रामीणों ने गिरफ्तार कर लिया चार लोग मौके से फरार हो गए घटना के प्रयुक्त बोलेरो व पीड़ित के पशु लदी पिकअप को पुलिस अपने कब्जे में ले ली है।बलिया जनपद के फेफना थाना के तीखी गांव निवासी गुल बचन सिंह पहलवान जौनपुर से पिकअप में दो गाय खरीद कर घर जा रहे थे इसी दौरान अलीपुर माझावर शहीद मार्ग स्थित अदरी मोड पर बोलेरो सवार आधा दर्जन बदमाश ओवर टेक कर पिकअप को रोक दिए और बताया कि हम एसओजी पुलिस हैं तभी दो को बोलेरो में बैठा लिए और थाने जाने की बात कह कर रवाना हो गए बदमाश दोनों को लेकर विपरीत दिशा इंदारा की तरफ जा रहे थे थाना दूसरे तरफ था गुलबचन सिंह को शक हुआ तभी मोहम्मद अली इंटर कॉलेज करीमाबाद के समीप बोलेरो के दरवाजा खोलकर बचाने बचाने की आवाज दी आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बोलेरो को घेर लिया भीड़ से गिरता देख वह बोलेरो चालक चार लोग फरार हो गए तभी ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ कर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अदारी चौकी पुलिस पहुंची पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों अपराधियों को पुलिस के हवाले कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अदरी चौकी पर लाकर पूछताछ कर रही है बोलेरो चालक सहित दोनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया पुलिस ने पशु सहित पिकअप को पहसा से कब्जे में लिया है गुल बच्चन ने बताया कि उनसे ₹60000 हजार भी छीना गया हैं। कोपागंज क्षेत्र के मोहम्मद अली इंटर कॉलेज करीमाबाद अदारी मोड़ के समीप गिरफ्तार दो फर्जी एसओजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो व पीड़ित के पशु लदी पिकअप को पुलिस अपने कब्जे में ले ली है गिरफ्तार लोगों में हलधलपुर थाना क्षेत्र के इटोरा निवासी संजय यादव व सराय लखन सी के बभनी कल निवासी उदय हैं फरार अपराधियों के लिए पुलिस लगातार छानबीन कर रही है पुलिस की सक्रियता के बावजूद भी जनपद में फर्जी एसओजी बनकर लूटपाट करने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं जो शासन प्रशासन के लिए चिंता और चुनौती का विषय बना हुआ है।