रिपोर्ट : विद्यानंद
देवरिया। देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बगहां मठिया में सड़क हादसे में अनियंत्रित ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों छात्राओं की पहचान खुखुन्दू थाना क्षेत्र के अहीरौली गांव निवासी शिवांगी पांडे उम्र 22 वर्ष पुत्री बिजेंद्र पांडे दुसरी छात्रा विशुनपुर निवासी शिवानी तिवारी उम्र 21 वर्ष पुत्री बिनोद तिवारी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों एल एल वी की छात्रा है।