रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। जनपद में हत्याओं का सिलसिला निरन्तर जारी है। दुश्मनों से बोलने से नाराज़ भांजों खेत में बकरी जाने का बहाना बता कर सगे भांजे, रमाकांत, अंकित व अन्नू ने 45 वर्षीय मामा रामकुमार को लाठी डंडों से पीट पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गांव वालों ने रामकुमार को सी एच सी मितौली में भर्ती कराया जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लखीमपुर भेज दिया और कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान रामकुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक राम कुमार के शव का पंचनामा भरने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु लखीमपुर भेज दिया है।
जहां पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सक ने मृतक राम कुमार के शव पर कई गम्भीर चोटें दर्शाते हुए सर की हड्डी टूटने से मौत होना बताया है।घटना के सम्बन्ध में दामाद होरी लाल ने बताया कि कोतवाली मितौली के ग्राम कचियानी में ससुर राम कुमार के सम्बन्ध गांव के शर्मा नामक व्यक्ति से थे,
कई बार भांजे ने अपने मामा को शर्मा से बोलने से मना किया था कल दोपहर खेत में बकरी जाने का बहाना बता कर घर के पास ही लाठियों से पीट पीट कर मार डाला।हत्यारे भांजे घटना के बाद से फरार बताए जा रहे है।