बालू की जगह मिट्टी का हो रहा इस्तेमाल
रिपोर्ट : बीके सिंह
लखीमपुर खीरी। विकास खण्ड ईसानगर ग्राम पंचायत अंधपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से जुड़ा धांधली का मामला सामने आया है।सड़क निर्माण में बालू की जगह मिट्टी का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। निर्माण कार्य में जुटे राज मिस्त्री का आरोप है कि यह सब कुछ ठेकेदार के निर्देशों पर किया जा रहा है। सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ाये जाने से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। यह मामला जनपद के ब्लाक ईसानगर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंधपुर में बन रही इंटरलॉकिंग सड़क का है। इस सड़क के निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ायी जा रही है। बालू की जगह मिट्टी डालकर काम कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में धांधली को देखते हुए ग्रामीण लोगों ने बताया कि यह निर्माण कार्य पूरी तरीके से मानकों की अनदेखी करके कराया जा रहा है। अब देखना है कि इस निर्माण कार्य के जांच में क्या कुछ निकल कर सामने आता है और जनता को मानकों के आधार पर एक मजबूत सड़क मिल पाती है या नही अब देखना यह है कि प्रशासन द्वारा ऐसे भ्रष्ट ठेकेदार के ऊपर क्या कार्रवाई होती है।