रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ "उस दिन सुक्खू अपने भतीजियों को चाऊमीन खिलाने के लिए बाइक पर बिठाकर बाजार लेकर गया था। थोड़ी देर बाद घर पर फोन आया कि सुक्खू को किसी ने चाकू मार दिया है, उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए हैं।" यह सुक्खू राजभर के परिजनों का कहना है। उन्होंने बताया कि सुक्खू अपने सबसे बड़ी भतीजी सुमन की शादी के लिए मुंबई से मऊ आया था। 24 नवंबर को शादी होनी है, जिसको लेकर पूरा परिवार काफी खुश था। शुक्रवार की शाम को बच्चों की जिद पर सुक्खू अपने भतीजी अंशु (6) और अंशिका (10) के साथ बाजार गया था। बाजार से वापस आते समय मधुबन मोड़ पर बैसवार के पठान ने चाकू से उसकी पीठ पर हमला कर दिया। मऊ के घोसी में बीते शुक्रवार को हुए बवाल को लेकर घायल के परिजनों से बात करने के लिए टीम सुक्खू राजभर के घर पहुंची। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर घोसी कस्बा स्थित राजभर बस्ती में सुक्खू राजभर अपने तीन भाइयों के परिवार के साथ रहता है।
जब घायल सुक्खू राजभर के घर पहुंची तो वहाँ घर के बाहर कुछ महिलाएं बैठी थी। सुक्खू के परिजनों के साथ आस-पास के लोग भी बैठ कर शादी की तैयारी की बात कर रहे थे। सुक्खू का परिवार काफी गरीब है, इसीलिए 24 नवंबर के दिन होने वाली शादी को लेकर सभी काफी चिंतित हैं। सुक्खू के तीनों भाई मुम्बई में करते हैं काम इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि यह काफी गरीब परिवार है। सभी लोग मेहनत मजदूरी कर के परिवार का पालन पोषण करते हैं। सुक्खू के तीनों भाई मुम्बई में काम करते हैं और सुक्खू यही मजदूरी का काम करता है। उन्होंने आगे बताया कि सुक्खू भी बाहर मुम्बई में रहकर काम करता था, अभी जल्द ही अपनी भतीजी की शादी के लिए वापस आया था। इधर सभी लोग घर पर शादी की तैयारी कर रहे थे तबतक ये सब बवाल हो गया। अभी भी उसका बनारस के अस्पताल में उपचार चल रहा है।