रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। घोसी स्थानीय तहसील क्षेत्र के पिढ़वल गांव में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने गए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने अफसरों की एक नहीं सुनी और उन्हें खदेड़ दिया। अधिकारियों ने खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय देकर बैरंग लौट गए। पिढ़वल गांव निवासी कुछ लोग सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बना रहे थे। मामला कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने पीडब्ल्यूडी के पक्ष में आदेश कर दिया। विभाग के शकील अहमद और पारसनाथ मंगलवार को टीम के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे। इतना देख ग्रामीण भड़क गए। विरोध करते हुए अधिकारियों के गाड़ियों को खदेड़ लिया। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग का पक्ष जानने के लिए निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार को कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया। उनसे बातचीत नहीं हो सकी।