मुरली मनोहर पाण्डेय
आजमगढ़। आज समाजवादी शिक्षक सभा जनपद मऊ की मासिक बैठक जनपद कार्यालय पर शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष सूर्यभान यादव जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सूर्यभान यादव ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार अपने मार्ग से भटक चुकी है ये सरकार विकास के नाम पर कुछ करने से दूर हो गयी है, बैठक को सम्बोधित करते हुए शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन यादव समदर्शी जी ने कहा कि हम सभी को बूथ स्तर पर काम कर के 2027 का चुनाव जीत कर सपा की सरकार बनानी है। बैठक में मुख्यरूप से जिलाउपाध्यक्ष गुलाब यादव जी, सदर विधानसभा अध्यक्ष महेन्द्र यादव जी, घोसी विधानसभा अध्यक्ष विनोद मौर्य जी, जिला सचिव अनुज कुमार यादव जी, प्रशांत यादव जी, विजयलाल यादव जी, विनोद यादव जी आदि लोग शामिल हुए।
