परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। मधुबन के रामपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय छात्रा परीक्षा देने के बाद लापता हो गई। परिजनों को शक है कि बांकेपुर निवासी राहुल साहनी ने उसे बहला-फुसलाकर कहीं ले जाकर फरार कर दिया है।
पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी 12 दिसंबर को घर से परीक्षा देने के लिए इन्द्रा पीजी कॉलेज गई थी। परीक्षा के बाद जब उसका भाई उसे लेने के लिए कॉलेज पहुंचा, तो छात्रा वहां नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने छात्रा की तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं भी नहीं मिली।
पीड़ित पिता का कहना है कि उनकी बेटी को राहुल साहनी ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
.jpeg)