रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया : जीएमएएम इण्टर कालेज बिलथरारोड में कार्यरत अध्यापक शाहनवाज अहमद का असामयिक निधन रविवार को हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जहां घर-परिवार में कोहराम मच गया, वहीं शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। बताया जा रहा उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली निवासी शाहनवाज अहमद जीएमएएम इण्टर कालेज बिलथरारोड में सामाजिक विषय के अध्यापक थे। रविवार को पूर्वांह करीब 11 बजे अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से हर कोई अवाक है।