रिपोर्ट : राहुल पांडेय
मऊ। नगर के एक निजी प्लाजा में इंडियन डेंटल एसोसिएशन मऊ शाखा का वार्षिक चुनाव एवं वार्षिक आम जन सभा आयोजित की गई।सभा में सर्व सम्मति से डा ज्ञानेंद्र सिंह(साईं हॉस्पिटल) को अध्यक्ष डा अंजनी त्रिपाठी को सचिव चुना गया।कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी डा रुचि अग्रवाल की अध्यक्षता में डा गुल हसन खान को उनके विगत के कार्य काल के लिए सम्मानित किया गया और मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।चुनाव में डा फहद खान को ज्वाइंट सेक्रेटरी,डा प्रियंका त्रिपाठी को असिस्टेंट सेक्रेटरी, डॉ अश्वनी सिंह को वाइस प्रेसिडेंट प्रथम,डा शैलजा कांत पांडेय को वाइस प्रेसिडेंट द्वितीय,प्रेसिडेंट इलेक्ट डा एम असलम,ट्रेजरार डा दीपक सिंह, सीडीई डा आसिफ उस्मानी, सीडीएच डा रुचि सिंह, डॉ अमित शर्मा ,एडिटर डा एस फैसल,एग्जीक्यूटिव कमेटी में डॉ अविनाश शर्मा, डा रुचि अग्रवाल,डा अमित सिंह, डॉ राजीव वर्मा,डॉ राजीव रंजन सिंह,स्टेट रिप्रेजेंटेटिव डा मयंक चौबे,डॉ असगर अली ,डा अश्वनी सिंह,डॉ शैलजा चुने गए।
डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डा मयंक चौबे चुने गए। कार्यक्रम का संचालन डा शैलजा कांत पांडेय ने किया। कार्यक्रम में डा आदित्य राय,डा आशीष बरनवाल,डा मकसूद आरिफ, डा आदिल,डा आदित्य प्रजापति,डा प्रशांत सिंह,डा अजीत सिंह,डा आरुषि गुप्ता,डा प्रवीण उपाध्याय,डा आशीष राय डा अजहरुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
