मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। तहसील बार एसोसिएशन सदर, मऊ जनपद-मऊ की कार्यकारिणी निवार्चन हेतु मतदान एवं मतगणना दो पदों अध्यक्ष एवं मंत्री पर सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुशील राय को 58 मत में से 33 मत एवं प्रत्याशी शिवनारायण राय को 23 मत मिला । इस प्रकार सुशील राय 10 मत से अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। मंत्री पद प्रत्याशी तेजबहादुर सिंह को 36 मत एवं हरिओम श्रीवास्तव को 20 मत प्राप्त हुए । इस प्रकार मंत्री पद पर 16 मत से तेज बहादुर सिंह विजयी रहे। दो मत अवैध पाये गये। उपाध्यक्ष पद पर रामलक्षत्र मिश्र, सहमंत्री प्रशासन पर राजेश पाण्डेय, सहमंत्री पुस्तकालय पर विजय शंकर राय वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर धनंजय पाण्डेय प्रेम प्रकाश चैहान एवं पंकज श्रीवास्तव कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर विवेकानन्द तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए । कोषाध्यक्ष एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य दो पर रिक्त है। औपचारिक घोषणा कल दिनांक 28.12.2024 को होगी।
