रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। छोटी काशी के नाम से विख्यात रसड़ा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 54 फीट लंबी कांवर यात्रा निकाली गई। यह परंपरा पिछले 12 वर्षों से लगातार जारी है।
कांवर यात्रा ऐतिहासिक लखनेश्वर किले से शुरू हुई। 54 फीट कांवरिया संघ रसड़ा के अध्यक्ष राहुल बरनवाल के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।
फक्कड़ बाबा, मुंडन सोनी, रवि मदेशिया, सुधीर अग्रवाल, प्रदुमन गुप्ता और मोनू मदेशिया भी इस आयोजन से जुड़े रहे।
कांवर यात्रा का मार्ग लखनेश्वर शिव मंदिर से श्रीनाथ मठ, स्टेशन रोड, अमली बाबा छितौनी, संतोषी मंदिर, उत्तर पट्टी, पानी टंकी रोड, भगत सिंह तिराहा और कोटवारी मोड़ होते हुए बालेश्वर मंदिर तक निर्धारित है।
लखनेश्वर से शुरू हुई यह यात्रा जैसे-जैसे रसड़ा की ओर बढ़ी, सैकड़ों श्रद्धालु इससे जुड़ते गए।
यात्रा के दौरान शिवभक्त विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए बलिया स्थित प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर और भृगु मंदिर पहुंचेंगे। वहां जलाभिषेक कर लोकमंगल की कामना करेंगे।
