27 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, मंत्री ने शहीद मंगल पांडेय के नाम पर रखने की मांग की
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इसकी घोषणा की है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 27 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद मंगल पांडेय के नाम पर रखने की मांग भी की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगस्त 2022 में बलिया के बलिदान दिवस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज का वादा किया था। उन्होंने जिला कारागार से निकले ऐतिहासिक जुलूस को हरी झंडी दिखाई थी। पुलिस लाइन में आयोजित जनसभा में उन्होंने शहीदों को नमन किया।
मेडिकल कॉलेज के लिए नहीं मिली जमीन इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि न मिलने पर खेद जताया था। बलिया सदर विधायक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयासों से यह मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल के बजाय सरकारी मेडिकल कॉलेज के रूप में स्थापित होगा।
