बेल्थरा रोड में एसडीएम-तहसीलदार के आश्वासन पर एक सप्ताह के लिए स्थगित
रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। बेल्थरा रोड तहसील में भाजपा नेता मिथिलेश पटेल के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहा धरना स्थगित हो गया है। धरने के 17वें दिन एसडीएम निशांत उपाध्याय और तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला धरना स्थल पर पहुंचे।
बदनाम करने का आरोप
भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि तहसील और थाने में जायज कार्य भी नहीं हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अधिकारियों पर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया।
समाधान का आश्वासन
मध्यस्थता के बाद पूर्व विधायक बब्बन सिंह पौत्र निखिल सिंह बिट्टू अधिकारी धरना स्थल पर आए। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक बब्बन सिंह पौत्र निखिल सिंह बिट्टू ने कहा कि एक सप्ताह में समाधान नहीं होने पर धरना फिर से शुरू किया जाएगा। धरने में राजदेव तुरैया, विजय शंकर मिश्र, खड्ग बहादुर सिंह, बलिराम राजभर, रामजी दास, शम्भू नाथ गोंड, नंदलाल यादव और ईश्वर शरण समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
