रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
दोहरीघाट। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। कुंभ मेले में जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस की डीसीएम वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन पलट गए।
इस दुर्घटना में कुल 40 यात्री घायल हुए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 13 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सभी घायल श्रद्धालु बिहार के सीवान जिले से थे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राहत कार्यों की निगरानी की। प्रशासन ने घायलों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
