रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। बलिया जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पंचायत भवन निर्माण में भूमि की समस्या से जूझ रही 46 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों के साथ बैठक की।
डीएम ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि वे ग्रामवासियों से बातचीत करें। जो ग्रामवासी भूमि देने को तैयार हों, उनसे आपसी सहमति से जमीन खरीदी जाए। इसके बाद पंचायत भवन का निर्माण शुरू किया जाए। बैठक में कुछ ग्राम प्रधानों ने भवन निर्माण में आ रही समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रवण कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही सभी संबंधित ग्राम प्रधान भी उपस्थित थे।
