रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुलतानीपुर गांव का एक गंभीर मामला सामने आया है। जमीनी विवाद में गोली लगने से घायल समीर सिंह उर्फ राजू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
घटना 12 दिसंबर 2023 की है। समीर सिंह अपने खेत में पट्टीदारों द्वारा कराए जा रहे बोरिंग का काम रोकने गए थे। इसी दौरान पट्टीदारों ने पिस्टल से गोली चला दी, जिससे समीर घायल हो गए। रसड़ा पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। घटना के कुछ दिन बाद दो आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी दो अन्य आरोपी अभी तक फरार हैं। पीड़ित ने सीएम से मांगी मदद
वर्तमान में जयपुर के एक अस्पताल में समीर सिंह का इलाज चल रहा है। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। जिस कारण बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।
