रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। मऊ जिले के कोपागंज विकासखंड स्थित ग्रामसभा फतेहपुरताल नरजा में भगवान राम और निषादराज का मंदिर बनेगा।
इस मंदिर का शिलान्यास दो प्रमुख संस्थाओं के सहयोग से किया गया है। तुलसीदास रामलीला सेवा समिति और एकलव्य सेवा मंडल गुजरात के संयुक्त प्रयास से यह मंदिर 6 लाख रुपये की लागत से बनेगा।
मंदिर के शिलान्यास में समिति के संस्थापक कालिका तिवारी, व्यवस्थापक अरबिंद सिंह और अध्यक्ष अशोक कुमार निषाद ने गांव के सम्मानित लोगों के साथ हिस्सा लिया। यह मंदिर श्रृंगेपुर में स्थित भगवान राम और निषादराज के मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह केवट बिरादरी के लिए गौरव की बात है।
भगवान राम ने निषादराज को आशीर्वाद देकर उन्हें अमर कर दिया था। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में कुछ कारणों से देरी हुई थी। अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
