रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। मऊ जनपद के मधुबन तहसील के मर्यादपुर में स्थित इंदिरा गांधी ग्रुप ऑफ कॉलेज में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजीव कुमार ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने महाविद्यालय की विशालता और प्रबंधन को भी सराहा। कुलपति ने कहा कि महाविद्यालय के प्रबंधक राष्ट्र कुँवर सिंह समाज के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने महाविद्यालय के निदेशक शुभम सिंह, डॉक्टर वाई. पी. सिंह और अन्य शिक्षकों की भी प्रशंसा की।
विशिष्ट अतिथि और विश्वविद्यालय के कुल सचिव विश्वेश्वर प्रसाद ने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा का एक वटवृक्ष बनेगा। कार्यक्रम में शुभम सिंह, अशोक सिंह, अजीत कुमार, राहुल उपाध्याय, सौम्या त्रिपाठी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
