रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपर्ति योजना के अन्तर्गत संस्थाओं द्वारा अग्रसारित आवेदन पत्र को परीक्षणोपरान्त अग्रसारित किया गया था, जिसका परीक्षण राज्य एन०आई०सी० लखनऊ द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर परीक्षण किया गया है। परीक्षणोपरान्त छात्रवृत्ति के लागिन आई०डी० पर सस्पेक्टेड डाटा प्राप्त हुआ है, जिसका सस्पेक्टेड कारण का सत्यापन कराने के उपरान्त अग्रसारित / रिजेक्ट किया जाना है। राज्य एन०आई०सी० के परीक्षणोपरान्त अनुसूचित जाति के 5469 सामान्य वर्ग के 1816 छात्रों का रिकार्ड सस्पेक्ट पाया गया है। सस्पेक्ट होने का कारण सूची में अंकित है। अतः उक्त से सम्बन्धित रिकार्डों की संस्थावार सूची (पी०डी०एफ० फाईल) संलग्न करते हुए रिकार्ड के सम्मुख अंकित सस्पेक्टेड होने के कारणों का सत्यापन सम्बन्धित संस्था के प्रधानाचार्य / नोडल अधिकारी द्वारा प्रमाणित करते हुए साक्ष्य सहित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में दिनांक 26-02-2025 तक (राजकीय अवकाश होने पर कार्यालय खुला रहेगा) तक उपलब्ध करा दें। ताकि उसका निस्तारण तत्काल किया जा सके।