रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने बांसडीह के बेरुआरबारी ब्लॉक में आयोजित पीडीए चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं को बेचकर एक साजिश के तहत वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों से दूर कर रही है।
कहा कि सरकारी संस्थाओं को बेच कर एक साजिश के तहत पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को उनको संविधान के अनुसार मिले अधिकारों से वंचित कर रही है।
समाजवादी पार्टी लगातार जातीय जनगणना कराए जाने की मांग संसद के भीतर और बाहर करती रही है लेकिन सरकार को कालाबाजारी से फुरसत ही नहीं है।
उन्होंने चौपाल में आगाह किया कि वे पिछड़े और दलितों को शिक्षा से वंचित करने का कुचक्र रच कर धर्म का चोला पहनाना चाहती है। सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जातीय जनगणना की मांग कर रही है। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पिछड़े और दलित वर्ग को शिक्षा से वंचित करने का प्रयास कर रही है। राजभर ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए किए अपने वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल विकास कार्यों में बाधा डाल रहा है। फिर भी वे सड़क, बिजली, नाला और पुल जैसे विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
कहा कि अब आपके चेतने का समय आ गया है पिछले चुनाव दर चुनाव झांसे में आने का नतीजा यह हुआ कि हम हाशिए पर आ गए और रीढ़विहीन होते जा रहे हैं इसलिए अब जागने की जरूरत है और जाति, धर्म के ठेकेदारों से सचेत होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी कतार में शामिल हो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संकल्प को साकार करना है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, विधानसभा अध्यक्ष उदयबहादुर सिंह, आशीष सिंह विजय शाह, नन्दजी कश्यप, दिनेश वर्मा बीडीसी, सुभाष राजभर, गुड्डू चौहान, पूर्व प्रधान हरख राजभर, रामाशीष राजभर समेत कई नेता मौजूद रहे। चौपाल की अध्यक्षता प्रधान साहनी ने की। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र सिंह और सचिव हरेंद्र सिंह ने किया।
