रिपोर्ट : रंजना तिवारी
सलेमपुर। चोरी की ट्रक से कारोबार करने वाले ट्रक चालक को कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर बिगही ढाबा के पास से ट्रक के साथ दबोच लिया।पुलिस टीम बिगही के पास पहुंच वाहन चेकिंग की इसी बीच ट्रक आता दिखा तो पुलिस ने उसे रोककर चेक किया। पुलिस ने ट्रक को रोककर उसका कागजात मांगा। चालक ने कागजात नहीं दिखाया। इस पर पुलिस ट्रक को चालक के साथ कोतवाली ले आई।ट्रक पर अंकित नंबर प्लेट जांच में फर्जी पाया गया। वहीं जो चेचिस नंबर पकड़े गए ट्रक में अंकित था उसी चेचिस नंबर की एक ट्रक थाना सुरौली में 9 जनवरी को शराब के साथ पकड़ी गई थी। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अजय कुमार पुत्र विजय यादव, थाना अवतार नगर, जिला छपरा बताया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक अजय के विरुद्ध केस पंजीकृत कर ट्रक को सीज कर दिया। कोतवाल निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया की ट्रक चोरी की है। केस दर्ज कर लिया गया है।