रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
बलिया। उत्तर प्रदेश बलिया के थाना नरही क्षेत्र के दुलारपुर प्राथमिक विद्यालय में जनता-पुलिस संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। एएसपी ने पुलिसिंग को जनसहभागिता से मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में शराब तस्करी, गोकशी और साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की अपील की गई।
एएसपी ने इंटरनेट सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव के बारे में जानकारी दी। यातायात नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया। लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग की सलाह दी गई। नाबालिगों को वाहन न चलाने और तेज गति व स्टंटबाजी से बचने को कहा गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर मो. उस्मान, वन रेंजर रोहित मिश्र, एक्साइज इंस्पेक्टर विनय राय और जिला उद्योग उपनिदेशक रवि सिंह मौजूद रहे। ग्राम प्रधान संजय सिंह और प्रभारी निरीक्षक नरही मो. नदीम अहमद फरीदी सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा ग्रामीण भी उपस्थित थे।
