रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। मऊ में आगामी त्योहार होली और रमजान को देखते हुए पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस लाइन के सभागार में डीआईजी सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि समेत सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी मौजूद रहे। डीआईजी ने शांति और कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर घटनाओं की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। जनशिकायतों का त्वरित निपटारा किया जाए। अपराधों की रोकथाम के लिए पैदल गश्त और पिकेट व्यवस्था को मजबूत किया जाए। गोवध के मामलों में आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए। अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लूट की घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व में संलिप्त अपराधियों की निगरानी की जाए। डीआईजी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि होली और रमजान के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष गश्त की जाए। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाए और अफवाहों का तुरंत खंडन किया जाए। महिला संबंधी अपराधों में कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक के बाद डीआईजी ने पुलिस लाइन में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
