रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र में एक हाईस्कूल छात्र की आत्महत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सनबीम पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय रवि मल्ल का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला।
गुरुवार की सुबह ड्राइवर पिता रणजीत मल्ल जब घर लौटे, तो उन्होंने बेटे का शव देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मधुबन थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी के अनुसार प्रारंभिक जांच में परीक्षा का दबाव आत्महत्या का कारण लग रहा है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। रवि अपने माता-पिता किरण और रणजीत मल्ल का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी दो बहनें शिखा और काव्या भी हैं। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।
