रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। जनपद की मधुबन तहसील में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक राजस्व विभाग से जुड़ी 46 शिकायतें थीं। अन्य विभागों में पुलिस से 2, विद्युत से 4, एसीओ मधुबन से 6, पंचायती राज से 2, नगर पंचायत से 3, जल निगम से 1 और विकास विभाग से 1 शिकायत दर्ज की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन शिकायतों को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, उपजिलाधिकारी मधुबन अखिलेश कुमार यादव, तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र पांडे और बीडीओ फतेहपुर मंडाव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जनपद की अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
