रिपोर्ट : प्रिंस प्रजापति
मऊ। उत्तर प्रदेश के कोपागंज में एक युवक के खिलाफ इंस्टाग्राम पर भगवान राम के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जयरामगढ़ निवासी राजकुमार, जो प्रमोद का पुत्र है, ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भगवान राम के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणियां की। साथ ही हिंदू धर्म के विरुद्ध भी आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर एसआई हीरालाल ने जांच की। जांच में पाया गया कि राजकुमार की इन पोस्ट से सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा है और धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी राजकुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कानूनी कार्रवाई जारी है।
