रिपोर्ट : रंजना तिवारी
देवरिया। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच देवरिया पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में साइबर थाना ने ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते में 68,000 रुपये की धनराशि वापस कराई है। यह घटना देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के कसिली गांव की रहने वाली पीड़िता सुमन देवी के साथ हुई थी, जिनके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर यह राशि निकाल ली गई थी।साइबर टीम की तत्परता से मिली राहतपीड़िता सुमन देवी पत्नी ब्रजभूषण मिश्रा ने अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की शिकायत साइबर थाना देवरिया में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। जांच के क्रम में साइबर पुलिस की टीम ने बैंक अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर फर्जी तरीके से ट्रांसफर की गई धनराशि को ट्रेस किया। आखिरकार, दिनांक 12 मार्च 2025 को 68,000 रुपये की संपूर्ण राशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
देवरिया पुलिस की अपील: सतर्क रहें, जागरूक रहें
इस सफलता के बाद देवरिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें।
