मुरली मनोहर पांडेय
मऊ। उत्तर प्रदेश मऊ सितारों के जहां से लौटी अंतरिक्ष की बेटी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद भारतीय समय के अनुसार बुधवार सुबह पृथ्वी पर लौट आए अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेस एक्स यान के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से प्रस्थान करने के कुछ ही घंटे बाद इसे फ्लोरिडा पैन हैडल के तेला हासे जल क्षेत्र में उतारा गया 1 घंटे के भीतर ही अंतरिक्ष यात्री यान से बाहर आ गए उन्होंने कैमरों को देखकर खुशी में झूम गए और हाथ हिलाते हुए मुस्कुराए जहां उन्हें चिकित्सा जांच के लिए स्ट्रेचर पर ले जाया गया उधर सुनीता विलियम्स व अन्य को सुरक्षित वापसी पर भारत ने भी जश्न मनाया है भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 माह 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे स्पेसक्राफ्ट ड्रैगन ने भारतीय समय के अनुसार बुधवार को सुबह 9:27 फ्लोरिडा के तट पर पानी में की लैंडिंग ड्रैगन कैप्सूल के अलग होकर समुद्र में लैंडिंग तक 17 घंटे लगे स्पेसक्राफ्ट के धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने के दौरान इसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस रहा इस बीच 7 मिनट के लिए कम्युनिकेशन ब्लैक आउट रहा अंतरिक्ष की बेटी को धरती पर उतरने के बाद क्या कहा है लोगों ने सुनिए
लोगों ने क्या कहा पढ़िए
(1) नासा के क्रू 9 नाइन मिशन की ऐतिहासिक यात्रा दृढ़ संकल्प और साहस की कहानी है। - कृष्णानंद सिंह
(2) मैं उनके धरती पर सुरक्षित वापसी को सफल बनाने वाली पूरी टीम को बधाई देता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। - संजीव कुवर सिंह
(3) धरती पर सुरक्षित वापसी को सफल बनाने वाली पूरी टीम ने धैर्य साहस और असीम मानवीय भावनाओं की परीक्षा थी जो सफल हुई मैं बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं। - दुर्गेश कुमार मौर्या
(4) पृथ्वी पर पुनः आपका स्वागत है मैं नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ आपकी सुरक्षित और सफल वापसी पर अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं। - प्रिंस प्रजापति
(5) आपके मिशन के सुरक्षित समापन से भारत के 1.4 अरब नागरिकों को राहत व प्रसन्नता की अनुभूति हुई है जो आपकी उपलब्धियां पर बेहद गर्व महसूस करते हैं हम आपके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं और पृथ्वी पर पुनः आपका स्वागत है। - आनंद कुमार गुप्ता वरि . पत्रकार






